DNN सोलन
कथेड़ क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति का कंकाल बरामद किया है। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि यह कंकाल अक्तूबर 2019 से गायब चल रहे एक व्यक्ति ओम प्रकाश है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सोलन जिला पुलिस के मीडिया प्रभारी एवं एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को कथेड़ के साथ लगते जंगल के क्षेत्र में कंकाल होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि यह कंकाल ओम प्रकाश का है। यह व्यक्ति अक्तूबर 2019 से गायब था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस में दर्ज है। इसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।















