SOLAN में मुस्तैदी से पकड़ा गया चोर

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन में एक व्यक्ति की मुस्तैदी के चलते चोरी करते हुए चोर को रंगे हाथों पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान रोशन यादव निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। ए.एस.पी. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को रात करीब 12 बजे पैलेस रोड पर एक मकान में चोर के घुसे होने की सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर को घेर कर चोर को गिरफ्तार किया। उन्होंने जानकारी दी कि संजय कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि पैलेस रोड स्थित सुरेंद्र कुमार के मकान में कोई व्यक्ति घुसा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकडऩे में कामयाबी हासिल की। उसके पास से चांदी के आभूषण व करीब 10 हजार रुपए नकदी बरामद हुई, जिसे उसने चुराया था। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी रोशन कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

News Archives

Latest News