SOLAN में भुक्की के साथ 1 Arrest

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन की सपरून पुलिस ने एक सूचना के आधार पर एक ट्रक चालक को भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि इन दिनों एक ट्रक चालक सोलन के व्यापारियों का सामान लेने के लिए साथ लगते राज्यों में जा रहा है और इसी की आड़ में वह नशीले सामान को भी ला रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने नाका लगाया और इस ट्रक को रोककर चैक किया। इस दौरान पुलिस ने चालक के कैबिन में अवैध तौर पर लाई जा रही भुक्की बरामद की।

एसपी सोलन अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर परमाणु की ओर से ट्रक लेकर सोलन आ रहे एक ट्रक को चैक करने पर पुलिस ने उसके अंदर से भुक्की बरामद की है। ट्रक को नितिन शर्मा निवासी खुडीधार चला रहा था। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली। तो उसके पास से 2 किलो 450 ग्राम भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News