Solan में पुलिस को चकमा देकर विचाराधीन कैदी फरार

Crime Solan

DNN सोलन, 27 अगस्त
सोलन के बाई पास स्थित उप कारागार के नजदीक से एक विचाराधीन कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सोलन पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस यहां पर एक विचाराधीन कैदी को लेकर बद्दी पुलिस आई थी लेकिन जेल के नजदीक से ही वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी गई है और ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी फरार कैदी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Latest News