Dnewsnetwork
सोलन में शनिवार को दो गुटों के बीच हुए खुनी संर्घष के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जांच में पाया है कि दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुई यह हिंसक झड़प हुई थी। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायतकर्ता साहिल वर्मा ने आरोप लगाया है कि 25 मार्च को उसके मित्र अक्षत और अब्बु के बीच चिल्ड्रन पार्क में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद अब्बु और अजय ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। 28 मार्च को अजय के कहने पर वह अपने दोस्तों के साथ गर्ल्स स्कूल, सोलन के बाहर पहुंचा, जहां अजय, चिराग, कार्तिक, अभिषेक, हर्ष एवं उनके अन्य साथी पहले से मौजूद थे। उनके पास डंडे, खुखरी एवं तलवार जैसे हथियार थे और उन्होंने उसे जबरदस्ती खींचकर आईटीआई की ओर ले जाकर रास्ता रोकते हुए डंडों से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। दोनों मामलों में अब तक कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में साहिल उम्र 20 वर्ष, प्रणय उम्र 19 वर्ष तथा अक्षित उम्र 19 वर्ष को एक पक्ष की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। वहीं अजय कुमार उम्र 24 वर्ष, कार्तिक निवासी सोलन, उम्र 19 वर्ष तथा साहिल उम्र 20 वर्ष को भी दूसरे पक्ष की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।















