DNN सोलन (श्वेता भरद्वाज)
12 जनवरी। सपरून पुलिस चौकी के तहत एक व्यक्ति ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पंडित भूपति प्रसाद के तौर पर हुई है। यह व्यक्ति ज्योतिष का कार्य करता था और क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध था। पुलिस ने शव को कब्ले में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रह है।















