SOLAN में चिट्टे के साथ चार युवकों सहित दो लड़कियां गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर 4 युवकों व 2 युवतियों को 37.77 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया हैं। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार एस आई यू ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहन पार्क के समीप एक किराए के कमरे में छापा मारा। इस दौरान कमरे में 4 युवक और 2 युवतियां मौजूद थे। पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 37.77 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिमला निवासी दिवेश चौहान, कुल्लू निवासी मुकुल, सोलन निवासी सचिन ठाकुर , जिला कांगड़ा निवासी अखिलेश सिंह, शिमला निवासी मीनाक्षी नेगी और शिमला निवासी मोनिका नेगी के तौर पर हुई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्जकर 6 लोगों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।

News Archives

Latest News