SOLAN में चिट्टे के साथ 2 युवक ARREST

Crime Others

DNN सोलन 

सोलन पुलिस ने नाके के दौरान एक गाड़ी को चैक करने पर उसमें सवार दो युवकों के पास से चिट्टा बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सपरून पुलिस ने नाके के दौरान एक वाहन को रोककर चैक किया। जिसमें जतिन व हरीश नाम के युवक सवार थे। चैकिंग करने पर पुलिस ने इनके पास से 15. 73 ग्राम चिट्टा बरामद करने में कामयाबी हासिल की। दोनों आरोपी ही सोलन के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। चिट्टे को लेकर इनसे पूछताछ की जा रही है।

News Archives

Latest News