SOLAN में ऐसे पकड़े गए चिट्टे के साथ युवक

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन के चंबाघाट के पास चिट्टा (हैरोईन) ले जा रहे युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि शहरी पुलिस टीम ने सोलन की तरफ से आ रही एक गाड़ी को चंबाघाट चौक पर रोका। इस दौरान पुलिस ने चालक से उसका नाम पता पूछा। जिस पर युवक ने अपनी पहचान गौरव बताई,जबकि साथ वाली सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम गगन बताया।

गाड़ी चालक से पुलिस ने वाहन के कागजात मांगे तो चालक गौरव एक एनवलप से गाड़ी के कागजात निकालने लगा, इसी दौरान उसके अंदर से एक प्लास्टिक पाऊच सड़क पर गिर गया । गौरव उपरोक्त जल्दबाजी में गिरे हुए प्लास्टिक पाऊच को उठाने के लिए नीचे झुकने लगा जिसकी यह हरकत संदेहजनक पुलिस को लगी। प्लास्टिक पाऊच सड़क से उठाकर चैक करने पर 2.34 ग्राम हैरोईन बरामद हुई । पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News