SOLAN में 29 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan

DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल, 2021 को 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह निर्णय चम्बाघाट में फोरलेन कार्य के कारण विद्युत लाईनों को स्थानांतरित करने के दृष्टिगत लिया गया है। यह जानकारी विद्युत बोर्ड सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी।


उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 29 अप्रैल को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक फोरेस्ट काॅलोनी, जिला उद्योग केन्द्र, चम्बाघाट चैक, बेर पानी, बेर खास, बेर गांव, एनआरसीएम, शिल्ली, जौणाजी, अश्वनी खड्ड, दामकड़ी, फ्लाई, फशकना, नडोह, बजरोल, शूलिनी नगर के कुछ क्षेत्र एवं आसपास के इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News