DNN सोलन
Solan पुलिस ने 2 युवकों को हैरोइन (heroin) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि सोलन कि सपरून पुलिस ने गश्त के दौरान टर्नल से दो युवकों को आते हुए दिखा। शक होने पर जब इनसे पूछताछ की गई इसमें से एक युवक की जेब से छोटे कपड़े के अन्दर 11.69 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है युवाओं की पहचान विशाल (Vishal) और पुनीत (Puneet) के तौर पर हुई हैं।















