SOLAN भाजपा के साथ हुई धोखाधड़ी पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन में भारतीय जनता पार्टी के साथ धोखाधड़ी हुई है। इसको लेकर भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने सोलन पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 2 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य की तरफ से एक शिकायत प्राप्त हुई है। जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि भारतीय जनता पार्टी सोलन में अपना पार्टी कार्यालय बनाने जा रही थी। इसके लिए उन्होंने सोलन में एक जमीन देखी और जमीन के मालिक को एडवांस पैसे भी दे दिए। इसके बाद कार्यालय बनाने के लिए दस्तावेज एकत्रित करके धारा 118 के तहत परमिशन के लिए मामला सरकार के पास भेजा गया। लेकिन इसी बीच भूमि मालिक ने यह भूमि किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। ऐसा करके इनके साथ धोखा किया गया है। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी दीनानाथ के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना सोलन में अभियोग धारा 406,417,420,467,468,471,120 B भारतीय दण्ड संहिता में पंजीकृत किया जाकर आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

वहीं इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालय बनाने के लिए पार्टी ने सोलन में जमीन का चयन किया था। जमीन की कीमत 90 लाख तय हुई थी। जिसके बाद भूमि मालिक को 85 लाख रुपए दे दिए गए और कागजात एकत्रित करके 118 की परमिशन के लिए भेजे गए, लेकिन भूमि मालिक ने इस बीच किसी अन्य व्यक्ति को बेच डाली। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं से पैसा एकत्रित करके यह जमीन खरीदी जा रही थी। लेकिन इस जमीन को भूमि मालिक ने आगे बेच कर धोखाधड़ी की है। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने 2 लोग दीनानाथ व मनीष कुमार के खिलाफ शिकायत पुलिस में दी है। 

News Archives

Latest News