DNN सोलन
युवती की फर्जी फेसबुक आई.डी बनाकर व इसके बाद उसकी अश्लील फोटो तैयार करके युवती के रिश्तेदारों को भेजना एक युवक को महंगा पड़ा। उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। युवती ने ही इस संंबंध में पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पुलिस के मीडिया प्रभारी एवं एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।















