DNN सोलन
सोलन पुलिस को चिट्टे के तस्करों पर शिकंजा कसने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम ने सोलन में चिट्टे के साथ नाइजीरियन नागरिक हो पकड़ा है। पुलिस मौके पर चिट्टे तोल रही है और अन्य जानकारियां हासिल कर रही है।
आप को बता दे कि सोलन पुलिस चिट्टा तस्करों व सेवन करने वालों के खिलाफ जंग छेड़ चुकी है। पुलिस 2 दिन पहले ही चिट्टे का सवन करने वाले करीब 35 छात्रों को थाने में तलब करके उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर चुकी है। अब 2 दिन बाद सोलन में चिट्टे की खेप लेकर पहुंचे नाइजीरियन नागरिक की गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।














