SOLAN पुलिस ने अलग-अलग मामलों में हेरोइन के साथ किए 3 गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन

जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में हेरोइन के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से धर्मपुर पुलिस ने नाके के दौरान एक ट्रक में सवार 2 लोगों को चैक करने पर इनके पास से हेरोइन बरामद हुई। जबकि सोलन सदर पुलिस ने भी गश्त के दौरान एक युवक से हेरोइन बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों ही मामलों में पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है आगामी कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि धर्मपुर पुलिस ने नाके के दौरान सोलन से परमाणु की ओर जा रहे एक ट्रक को रोककर चैक करने पर इसमें चालक के साथ एक अन्य युवक मौजूद था चेकिंग के दौरान पुलिस ने पाया कि कंडक्टर साइड बैठे युवक ने ट्रक में अपने जूते व जुराबे खोली हुई हैं पुलिस ने जब ट्रक को चेक किया तो इस दौरान युवक की जुराब से 22.48 ग्राम हैरोइन बरामद हुई । पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक ईश्वर सिंह व रेशम सिंह निवासी जिला शिमला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वही सोलन सदर पुलिस ने रबोन में एक सूचना के आधार पर किराए के कमरे में रहने वाले युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने इस युवक के कमरे में छापा मारा और उसके पास से 2.65 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मुकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है दोनों ही मामलों में पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

News Archives

Latest News