SOLAN पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन पुलिस ने चिट्टे की बड़ी खेप बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। सोलन के ब्रुरी के नजदीक पुलिस ने एक वाहन में सवार तीन युवकों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से 43.37 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि युवक यहां पर चिट्टा बेचने की फिराक में थे और पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में से एक आशुतोष अत्री पहले भी चिट्टे के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की पहचान विकास निवासी ब्रुरी व संदीप निवासी झंडुता के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

News Archives

Latest News