SOLAN पहाड़ दरका कार पर गिरी चट्टान, रास्ता बंद

Others Solan

DNN सोलन
सोलन बड़ोग मार्ग पर पंच परमेश्वर मंदिर के नजदीक पहाड़ी दर्द गई। जिसके कारण नीचे से गुजर रही एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार लोग बाल बाल बचे। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे घटी। गाड़ी चला रहे अनिल ने बताया कि वह गाड़ी लेकर सोलन की ओर आ रहा था कि अचानक पंच परमेश्वर मंदिर के नजदीक पहाड़ी दरक कर मलबा कार के ऊपर गिर गया। घटना में उनके भाई को हल्की छोटे आई है और वह बाल बाल बच गए। वहीं दूसरी ओर इस घटना के बाद रास्ता बंद होने के कारण पुलिस ने चंडीगढ़ को जाने वाले वाहनों को कुमारहट्टी बाईपास की ओर डायवर्ट कर दिया हैं।

News Archives

Latest News