SOLAN पत्थर गिरने से हुई मजदूर की दर्दनाक मौत

Crime Solan

DNN धर्मपुर
सोलन जिला में चल रहे फोरलेन निर्माण के दौरान कार्य कर रहे एक मजदूर पर पत्थर गिरने के कारण उसकी मौत हो गई । घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने पाया कि राम बहादुर फोरलेन निर्माण कार्य में लगा था। अचानक ऊपर से पत्थर उसके ऊपर गिर गए। घायल अवस्था में उसे धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई । पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी डॉ शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News