DNN सोलन
बिना अनुमति के पंजाब से सोलन आए 8 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि सदर पुलिस को सूचना मिली कि मैगा सिटी बसाल में बने फ्लैट में कुछ व्यक्ति पंजाब से आए है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि पाया कि यहां के 2 फ्लैटों में कुछ लोग पाए गए। पूछताछ करने पर पुलिस ने पाया कि यहां के 2 फ्लैटों में पंजाब से 8 लोग बिना प्रशासन की अनुमति से आए है। इन लोगों के पास यहां आने की कोई अनुमति नहीं थी। पुलिस ने मामले में देवेन्द्र सिंह, मनिन्द्र कौर, कुदरत, करणबीर, रमनीक सिंह, गगन प्रीत, मनी कुमार व हरजिन्द्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।















