#solan पंचायती राज संस्थाओं में 2.00 बजे तक 66.02 प्रतिशत मतदान, सोलन विकास खण्ड में 67.11 प्रतिशत मतदान 

Politics Solan

DNN सोलन

19 जनवरी। सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए दिन में   02.00 बजे तक 66.02 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
जिला में 82 ग्राम पंचायतों के लिए दिन में 02.00 बजे तक कुल 75911 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 38739 महिलाओं तथा 37172 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के लिए द्वितीय चरण में 02.00 बजे तक 67.11 प्रतिशत मतदान हुआ।
उन्होंने कहा कि दिन में 02.00 बजे विकास खण्ड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों में कुल 10557 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया। इनमें 5324 महिलाओं तथा 5233 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

News Archives

Latest News