#solan पंचायती राज संस्थाओं के लिए सोलन विकास खण्ड में द्वितीय चरण में 12.00 बजे तक 43.03 प्रतिशत मतदान    

Politics Solan

DNN सोलन 
19 जनवरी। सोलन जिला के विकास खण्ड सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए 12.00 बजे तक 43.03 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
उन्होंने कहा कि दिन में 12.00 बजे विकास खण्ड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों में कुल 6769 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया। इनमें 3745 पुरूषों तथा 3024 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

News Archives

Latest News