#solan नगर निगम द्वारा वृक्षों की कटाई के चलते बिजली रहेगी बंद

Others Solan

DNN सोलन

02 मार्च। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 04 मार्च, 2021 को नगर निगम सोलन द्वारा वृक्षों की कटाई के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता आर. विदुर ने दी। 
आर. विदुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत सोलन के मधुबन काॅलोनी, कोटलानाला, राजगढ़ रोड (कोटलानाला से ठोडो ग्राउंड), लक्कड़ बाजार तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में 04 मार्च, 2021 को प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News