DNN सोलन
सोलन कांग्रेस की मशहूर जोड़ी काफी समय बाद एक बार फिर नगर निगम चुनाव की आहट के चलते दिखाई देने लगी है। किसी समय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खास चाहतों में से एक यह जोड़ी रही है। सोलन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पर्यटन निगम के पूर्व डायरेक्टर सुरेंद्र सेठी व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर अरविंद गुप्ता नगर निगम चुनाव में फिर से सक्रिय हो गए हैं।
हालांकि सुरेंद्र सेठी सोलन की राजनीति में सक्रिय थे, लेकिन उनके खास साथी अरविंद गुप्ता उर्फ बिंदु कुछ समय पहले सोलन से चंडीगढ़ शिफ्ट हो गए थे। लेकिन अब नगर निगम चुनाव में यह जोड़ी एक बार फिर सक्रिय हो गई है। इस जोड़ी की सोलन की राजनीति में जबरदस्त पकड़ रही है और खास तौर पर सरकारी कर्मचारियों के बीच इनकी काफी ज्यादा पेठ है । इस जोड़ी के सक्रिय होने के साथ ही भाजपा में भी खलबली है क्योंकि सेठी व बिंदु की जोड़ी कई चुनाव लड़वा चुकी है। इसमें विधानसभा, नगर परिषद के चुनाव रहे हैं। अरविंद गुप्ता सोलन जिला कांग्रेस के कई बार महासचिव रह चुके हैं और अहम बात यह है कि जिला कांग्रेस के महासचिव के तौर पर एक बार उनकी नियुक्ति पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मंच से ही की थी।
















