Solan नगर निगम की वोटर लिस्ट में है क्या आपका नाम, आप कर सकते है जाँच

Politics Solan

DNN सोलन
28 जनवरी।  राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम सोलन के निर्वाचन के दृष्टिगत मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने दी।
अजय यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के सम्बन्ध में दावे एवं आपत्तियां पुनरीक्षण प्राधिकरण के समक्ष 16 फरवरी, 2021 तक दायर किए जा सकंेगे। यह कार्य 11 फरवरी, 2021 को प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरान्त किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए अर्हता तिथि प्रथम जनवरी, 2021 निर्धारित की गई है।

News Archives