DNN सोलन
सोलन के राजगढ़ रोड स्थित पवन विहार क्षेत्र में चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जिस घर में चोरी हुई वहां पर दिन के समय कोई मौजूद नहीं था। चोरों ने घर से नकदी व जेवरों पर हाथ साफ कर डाला। जिस घर में चोरी हुई वहां पर आगामी दिनों में शादी समारोह था, इसलिए घर में शादी के लिए खरीदारी करके सामान रखा गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घर में सामान को लेकर जानकारी रखने वाली महिला सदस्य के शहर के से बाहर होने के कारण चोरी हुए सामान का सही आंकलन नहीं हो पाया है।















