SOLAN दाह संस्कार के लिए नहीं मिल रही लकड़ी

Others Solan

DNN सोलन
सोलन नगर परिषद चंबाघाट स्थित शमशानघाट में दाह संकार के लिए पर्याप्त मात्रा में लकड़ी उपलब्ध करवाने में नाकाम साबित हो रहा है। वीरवार को इसके कारण दाह संस्कार के लिए शमशानघाट पहुंचे लोगों को भारी परेशानी हुई। लोगों ने मामले को लेकर नप के खिलाफ रोष भी जताया। वीरवार को सोलन के देहूंघाट, पवन विहार व टैंक रोड़ पर 3 लोगों की मृत्यु हुई। जिन्हें अंतिम संस्कार के लिए चंबाघाट पहुंचाया गया, लेकिन शमशानघाट में लकड़ी पर्याप्त मात्रा में मौजूद नहीं थी। लोगों को बाजार से लकड़ी लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। जबकि नप के पास जो लकड़ी मौजूद थी वह गिली थी और उनका आकार भी काफी बड़ा था। मौके पर नप के पूर्व पार्षद मनीष कुमार व वार्ड 10 के पार्षद शशि इंद्र अलुवालिया भी मौजूद रहे। यह लोग भी अपने अपने क्षेत्र के लोगों की हुई मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के लिए चंबाघाट पहुंचे और उन्हें लोगों ने लकड़ी उपलब्ध न होने को लेकर खरीखोटी सुनाई।

News Archives

Latest News