DNN सोलन
19 मई को लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान में जिले के 10 मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों के तौर पर महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनोद कुमार ने बताया कि सोलन जिला के सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों के तहत 10 मतदान केंद्रों को चिन्हित किया गया है जहां महिला कर्मी अपना दायित्व निभाएंगी।
उन्होंने बताया कि जिन मतदान केंद्रों पर महिला कर्मियों की नियुक्ति की गई है उनमें अर्की विधानसभा क्षेत्र के तहत अर्की-3 और बातल-1, नालागढ़ के तहत वार्ड नंबर-9 नालागढ़ और वार्ड नंबर- 4 नालागढ़, दून के तहत कौंडी और दसोमाजरा, सोलन के तहत सोलन वार्ड नंबर 7(2) और सोलन वार्ड नंबर 10(1) जबकि कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत कीमुघाट(कसौली-2) और कसौली -3 शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा 1155 मतदाता अर्की-3 में हैं। जबकि सबसे कम 435 मतदाता कसौली -3 के तहत हैं।















