SOLAN जिला से कोरोना संक्रमण जांच के लिए भेजे गए 190 सैम्पल

Others Solan

DNN सोलन

जिला से आज कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 190 व्यक्तियों के रक्त नमूने केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने दी। 
डॉ. गुप्ता ने कहा कि इन 190 रक्त नमूनों में से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ से 61, नागरिक अस्पताल बद्दी से 50, ईएसआई अस्पताल काठा से 08, नागरिक अस्पताल अर्की से 15, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 31, ईएसआई परवाणू से 12, ईएसआई बरोटीवाला से 12 तथा एमएमयू अस्पताल से 01 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि गत दिवस भेजे गए सभी 111 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। 
डॉ. गुप्ता ने सभी से आग्रह किया कि खांसी, जुखाम, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर शीघ्र समीप के स्वास्थ्य संस्थान से सम्पर्क करें। इस सम्बन्ध में किसी भी सहायता के लिए हैल्पलाईन नम्बर 104 तथा दूरभाष नम्बर 221234 पर सम्पर्क किया जा सकता है। 

News Archives

Latest News