#solan जिला में फिर बढ़े कोरोना वायरस मामले, लंबे अंतराल के बाद बुधवार को हुई 13 मामलों की पुष्टि

Arki Baddi Baddi + Doon Kasauli Nalagarh Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो04 मार्च। जिला सोलन में एक लंबे अंतराल के बाद कोरोना वायरस के 13 मामलों की पुष्टि हुई है। दिसंबर माह से अब तक कोरोना का प्रकोप काफी कम था, लेकिन अब फिर प्रदेश में कोरोना के मामले धीमी गति से बढ़ने शुरू हो गए है। हालांकि, प्रशासन ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते सख्त होने लगा है। बुधवार को जिला सोलन में 09 पुरुष व 04 महिलाएं कोरोना की चपेट में आई है। इनमे सोलन के 02, अर्की के 02, बद्दी के 04, नालागढ़ के 02 व परवाणू के 02 मामले है। बुधवार को आए मामलों में 06 ट्रेवलर्स, 04 आईएलआई व 03 वालंटियर है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन में 644 सैम्पल जिनमे सीआरआई कसौली में 206, एमएमयू में 27, रैपिड एंटीजन टैस्ट 232 किए गए हैं। जिनमे से सीआरआई कसौली में 30 सैम्पल अंडर प्रोसेस है जबकि 263 सैम्पल नेगेटिव व 03 सैम्पल पॉजिटिव है व रैपिड के जरिए 311 सैम्पल नेगेटिव व 10 सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

News Archives

Latest News