Solan जिला में फिर बढ़ने लगा कोरोना वायरस का आंकड़ा, मंगलवार को 32 लोग संक्रमित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

10 नवंबर। जिला सोलन में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि हो रही है। मंगलवार को भी जिला में 32 नए कोरोना वायरस के मामलें आए है। बीते तीन दिन से लगातार फिर बड़ी संख्या में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आने लगे है। इन 32 पॉजिटिव मामलों में 20 पुरुष व 12 महिलाएं कोरोना वायरस से संक्रमित हुई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है।उन्होंने बताया कि जिला सोलन में 372 सैम्पलों की जांच की गई। इनमे से 32 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 285 सैम्पल नेगेटिव व 56 सैम्पल अंडर प्रोसेस है।इन सैम्पलों में 217 सैम्पल केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में जांचे गए है। इनमे से 01 पॉजिटिव व 161 सैम्पल नेगेटिव है, जबकि 55 सैम्पल अंडर प्रोसेस है।

जिला में ट्रुनेट के जरिए 02 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे से दोनों सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 153 सैम्पल जिलाभर में जांचे गए है। इनमे से 29 सैम्पल जांच के दौरान पॉजिटिव निकले है जबकि 124 सैम्पल नेगेटिव आए है। इनमे आईएलआई के 12, डारेक्ट कॉन्टेक्ट के 12, वालंटियर 01 व ट्रेवलर्स केटेगिरी के 06 मामलें है।

News Archives

Latest News