SOLAN जिला में आज सभी 20 व्यक्तियों की कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव

Others Solan

DNN सोलन
सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आए 20 लोगों के परीक्षण के लिए भेजे गए रक्त नमूनों की जांच रिपोर्ट कोरोना वायरस संक्रमण के लिए नेगेटिव प्राप्त हुई है। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. गुप्ता ने दी  
उन्होंने कहा कि इन 20 लोगों के रक्त नमूने कोरोना वायरस जांच के लिए केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान, कसौली भेजे गए थे। कसौली से इन सभी की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है तथा सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है।   
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से कोरोना वायरस की जांच एवं पुष्टि की दिशा में अग्रसर है।

News Archives

Latest News