SOLAN जिला के स्थानीय अवकाश घोषित

Others Solan

DNN सोलन
जिला प्रशासन सोलन ने प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव द्वारा जारी अधिसूचना की अनुपालना में जिले के चारों उपमण्डलों में वर्ष 2019 के लिए स्थानीय अवकाश की तिथियां घोषित कर दी हैं। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने दी।
उन्होंने कहा कि इस अधिसूचना के अनुसार जिले के नालागढ़ उपण्डल में 14 जनवरी, 2019 को मेला पीरस्थान, नालागढ़ के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसी प्रकार 4 जून, 2019 को मेला शीतला माता, नालागढ़ के उपलक्ष्य में नालागढ़ उपमण्डल में स्थानीय अवकाश रहेगा।
उपायुक्त ने कहा कि जिले के कण्डाघाट उपमण्डल में 10 जून, 2019 को मेला सिद्ध बाबा चायल तथा 26 अगस्त, 2019 को गुग्गा माड़ी मेला कण्डाघाट के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश रहेगा।
विनोद कुमार ने कहा कि जिले के अर्की उपमण्डल में बाड़ीधार मेला अर्की के उपलक्ष्य पर 15 जून, 2019 तथा सायर मेला अर्की के लिए 17 सितंबर, 2019 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
उन्होंने कहा कि सोलन उपमण्डल में 21 जून, 2019 को राज्य स्तरीय शूलिनी मेला सोलन तथा 07 सितंबर 2019 को गुग्गा माड़ी मेला सुबाथू के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश रहेगा।

News Archives

Latest News