DNN धर्मपुर(सोलन)
09 मार्च। गुजरात की एक फार्मा कंपनी ने हिमाचल की फार्म कंपनी से कोरोनाकाल में धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। धर्मपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एमपीसी फार्मास्यूटिकल कंपनी के मालिक गौतम चन्द सुराना गांव चभेच्चा, रोड़ी ने पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत में उन्होंने बताया कि रियल फ्रन्टलाईन फार्मास्यूटिकल सुरत गुजरात की कम्पनी के मालिक रणजीत कुमार सिंह ने इनकी कम्पनी एमपीसी फार्मास्यूटिकल के साथ कोरोनाकाल के समय धोखाधड़ी की है। इस कारण उन्हें आर्थिक हानि व मानसिक नुकसान पहुंचाया है।
यह है मामला
मामला यह है कि इसके द्वारा रियल फ्रन्टलाईन फार्मास्यूटिकल सुरत गुजरात कम्पनी से हाईड्रोक्सीन क्लोरोक्वीन नामक रामेटेरियल मंगाया गया था। इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से पांच लाख रुपए की राशि भेजी गई थी। यह राशि पीएनबी बैंक के माध्यम से आरटीजीएस की गई थी। यह राशि 21 अप्रैल 2020 को राशि गुजरात की कम्पनी के पास पहुंच गई और इसके बाद इन्हें रामेटेरियल आज तक इनके पास नहीं पहुंचा। इसके लिए इनके द्वारा कई बार कंपनी से सम्पर्क भी साधा गया बाबजूद इसके कंपनी ने इन्हें रामेटेरियल नहीं भेजा समय पर दवाई बनाकर न भेजने से इन्हें व इनकी कम्पनी का आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने शिकायत के माध्यम से बताया कि रियल फ्रन्टलाईन फार्मास्यूटिकल सुरत गुजरात की कम्पनी ने इनके साथ जानबूझकर योजना के साथ ठगी की है। मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने की है।














