DNN सोलन
सोलन के राजगढ़ रोड पर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर छापामारी की। जहां पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही मौके से जुआ खेल रहे कुछ आरोपी फरार हो गए। जबकि एक आरोपी पुलिस के हाथ लग गया। मौके पर पुलिस ने 63800 रुपए बरामद किए हैं। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने राजगढ़ रोड पर डिग्री कॉलेज के नजदीक एक मकान पर छापा मारा। जहां पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे पुलिस टीम को देखते ही मौके से जुआ खेल रहे कुछ लोग फरार हो गए। जबकि उनका एक साथी पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मौके से 63800 रुपए पुलिस ने बरामद कर सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।















