SOLAN के नालागढ़ स्थित उद्योग में काम कर रहे 16 नाबालिग पकड़े

Baddi + Doon Crime Solan

DNN नालागढ़ (चड्ढा)

चाइल्ड हेल्पलाइन सोलन की टीम ने नालागढ़ के चौकी वाला स्थित उद्योग में बाल मजदूरी के संबंध में छापामारी की। एक शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई करते हुए उद्योग से 12 से 16 साल तक की तकरीबन 13 नाबालिग लड़कियां और 3 नाबालिग लड़कों को पकड़ा है। सभी का नालागढ़ अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद उन्हें चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा अपनी निगरानी में ले लिया गया है। वहीं चाइल्ड हेल्पलाइन सोलन कमेटी की अधिकारी अनीता शर्मा ने बताया कि उन्हें चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत प्राप्त हुई थी कि नालागढ़ के एक दवा उद्योग में बाल मजदूरी करवाई जा रही है जिस पर टीम का गठन कर आज स्थानीय पुलिस और लेबर अधिकारियों के साथ उद्योग में दबिश दी गई और तकरीबन 13 लड़कियां और 3 लड़के नाबालिग उद्योग में कार्य करते पाए गए।
लेबर इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि उन्हें चाइल्डलाइन द्वारा इस संबंध में सूचना दी गई। जिसके बाद उद्योग में संयुक्त रेड की गई और कुछ बाल मजदूर हिरासत में लिए गए हैं। उद्योग प्रबंधन के खिलाफ कांट्रैक्टर लेबर अमेंडमेंट एक्ट 2016 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

News Archives

Latest News