DNN धर्मपुर
सोलन जिला के धर्मपुर में चोरों ने एक घर में सेंध मारकर चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। चोर घर से करीब 6 लाख रुपए की नकदी व करीब 4 लाख रुपए की कीमत के जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की दी है।
जानकारी के अनुसार ईश्वर दास गर्ग निवासी गांव बमनोल धर्मपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि इसकी पत्नी, बेटा व बहु शाम को अपने घर से सोलन गए थे और अपने जिम में था। रात को जब यह जिम से लौटा, तो इसने पाया कि घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अपने कमरे की अलमारी खुली हुई थी। उपरली मंजिल में भी दरवाजे की चिटकनी व ताला टुटा हुआ पाया तथा बेटे व बहु की अलमारी भी खुली पाई । घटना के बाद जब इसकी पत्नि, बेटा व बहु सोलन से घर आए, तो इन्होंने सामान चैक किया। इस दौरान घर से करीब 6 लाख कैश व इसकी पत्नि व बहु के करीब 4 लाख रुपए के जेवरात चोरी हुए पाए गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।















