SOLAN के इस कैंप में हुई 280 मरीजों की जांच

Others Solan

DNN सोलन

सोलन में पालिका बाजार ऐसोसिएशन व माध्यम के जरिए पालिका बाजार में चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने अपनी चिकित्सा जांच करवाई। एमएमयू के डॉक्टरों ने 280 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें निशुल्क दवाईयां मुहैया करवाई गई और लोगों के टैस्ट भी निशुल्क किए गए। इस दौरान हड्डी रोग, मेडिसिन, आंखों, ब्लड व शूगर टैस्ट, ई.सी.जी. आदि की सुविधा लोगों के लिए मुहैया थी। लोगों ने भी निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया और अपनी बीमारियों के बारे में जानकारी व सलाह ली। पालिका बाजार के बादल नाहर ने बताया कि लोगों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 280 लोगों ने विभिन्न बीमारियों के परीक्षण करवाए और मुफ्त में दवाईयां भी दी गई। वहीं कैंप में आए लोगों ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में डाक्टरों की संख्या कम होने व उनका न मिलने के चलते ऐसे कैंप लोगों के लिए सहायक सिद्ध हो रहे है। लोगों का कहना है कि शहर में ऐसे कैंप लगते रहने चाहिए। वैभव गुप्ता ने बताया कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार के चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे।

News Archives

Latest News