DNN परवाणु
07 जुलाई। नशे की जड़े हिमाचल प्रदेश में तेजी से फ़ैल रही है। वहीँ प्रदेश की पुलिस भी नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने हैरोइन (चिट्टे) के साथ दो युवकों को हिरासत में लिया हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए जानकरी दी कि दोनों युवकों की पहचान 20 वर्षीय सौरभ ठाकुर निवासी गलानाग व दूसरे की पहचान 30 वर्षीय मंजीत निवासी कोटला के तौर पर हुई हैं। दोनों युवक रोहड़ू डिपो की बस से दिल्ली से सोलन की ओर आ रहे थे । देर रात जब बस टीटीआर (TTR) चौंक पर बस पहुंची तब पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बस को चैकिंग के लिए रोका गया । जिसमे दोनों युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मंजीत नामक युवक के पास 32.58 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू करदी गई है।















