#solan कुनिहार विकास खण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्वाचन की अधिसूचना जारी

Others Politics Solan

DNN सोलन 

11 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के विकास खण्ड कुनिहार की विभिन्न ग्राम पंचायतों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए समय सारिणी अधिसूचित कर दी है।
अधिसूचित समय सारिणी के अनुसार विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत बसन्तपुर के वार्ड नम्बर-04 कहड़ोग, ग्राम पंचायत कुंहर के वार्ड नम्बर-03 कुंहर तथा ग्राम पंचायत शहरोल के वार्ड नम्बर-05 धैंना के लिए नामांकन 22, 23 व 24 मार्च, 2021 को सम्बन्धित ग्राम पंचायत के पंचायत घर में किए जा सकेंगे।
25 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सम्बन्धित ग्राम पंचायत के पंचायत घर में नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 27 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। नामांकन वापिसी के समय के तुरन्त उपरान्त उम्मीदवारों कोे चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
आवश्यक होने पर मतदान 07 अप्रैल, 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित होगा। परिणाम की घोषणा 07 अप्रैल को ही सम्बन्धित ग्राम पंचायत के पंचायत घर में मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।

News Archives

Latest News