DNN सोलन ब्यूरो
11 अप्रैल। सोलन शहर की जनता को रविवार को रविवार को पेयजल सप्लाई मिलेगी। शनिवार को सप्लाई न देने के चलते रविवार को सप्लाई दी जानी है। पानी की पर्याप्त सप्लाई के लिए मुख्य पेयजल टैंकों का शनिवार को नगर निगम के आयुक्त ने जायजा भी लिया।
गिरि व अश्वनी योजना से सोलन की जनता की बुझती है प्यास
नगर निगम के टैंकों के लिए जल शक्ति विभाग द्वारा गिरि व अश्विनी पेयजल योजनाओं से पेयजल आपूर्ति की जाती है। बता दें कि अश्विनी योजना में समस्या आने के कारण पानी की सप्लाई केवल गिरि पेयजल योजना से हो पा रही है। शनिवार को निगम के भंडारण टैंकों में पानी कम होने के कारण शहर में कहीं भी पेयजल आपूर्ति नहीं की गई। रविवार सुबह 5 बजे तक पेयजल का भंडारण किया जाएगा और इसके बाद रविवार को पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इससे शहर में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है।
तीन से चार दिन बाद हो रही सप्लाई
गौर हो कि गर्मियां शुरु होने के साथ ही सोलन शहर में हर बार पेयजल समस्या शुरु हो जाती है। इस बार भी लोगों को 3 से 4 दिनों बाद पानी मिल पा रहा है। आने वाले समय में यह समस्या और विकराल हो सकती है। इसके लिए नगर निगम ने शहरवासियों से पानी की बचत करने की अपील की है। निगम के आयुक्त एल.आर. वर्मा ने कहा है कि यदि किसी की टंकी ओवर लो होती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से कहा है कि यदि किसी की टंकी बह रही है तो उसकी वीडियो बनाकर उन्हें भेजें।
व्यर्थ न बहने दें पानी
पेयजल टैंकों का स्वयं निरीक्षण किया व शनिवार को पानी की स्टोरेज की गई। सुबह 05 बजे के बाद शहर में पानी की आपूर्ति शुरु की जाएगी। लोगों से अपील है कि वह पानी की फिजूलखर्ची न करें और टंकियों को बहने न दें।
– एलआर वर्मा
आयुक्त, नगर निगम, सोलन।















