DNN सोलन
सोलन के सलोगड़ा के नजदीक एक कार के गहरी खाई में गिर जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राजेश कुमार के तौर पर हुई है जो कि पशुपालन विभाग में कार्यरत था। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सलोगड़ा के समीप शिव मंदिर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गई। जिसमें राजेश कुमार निवासी वाकनाघाट उम्र 52 वर्ष की मृत्यु हो गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में करवाया जा रहा है।
















