SOLAN कार को चैक करने पर अवैध शराब बरामद

Crime Solan

DNN सोलन
सड़क किनारे पार्क एक कार से सोलन पुलिस ने 89 बोतल शराब बरामद की है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आंजी पर थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक कार पर पड़ी। यह सड़क किनारे पार्क थी और इसके ऊपर त्रिपाल लगाया गया था जोकि हवा के कारण उड़ा हुआ था। कार के अंदर बोरियां भरी थी। पुलिस को शक हुआ कि इन बोरियों में कुछ अवैध चीज हो सकती है। इस आधार पर पुलिस ने लोगों की मौजूदगी में कार को खोला और बोरियां चैक करने पर 89 बोतल अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने एक कार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News