#solan कसौली में महिला दिवस की धूम, धर्मपुर में छात्राओं को बताएं उनके अधिकार

Kasauli Others Solan

DNN धर्मपुर(सोलन)

08 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान पर विकास खण्ड धर्मपुर की विभिन्न पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य व स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही महिलाओं को समानित किया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया गया। ग्राम पंचायत कसौली-गढखल में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उमण्डलाधिकारी कसौली डा. संजीव कुमार धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि विकास खण्ड अधिकारी धर्मपुर रवि कुमार बैंस विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में सबसे पहले महिलाओं द्वारा सजाई गई हस्त निर्मित सामानों की प्रदर्शनी का उपमंडलाधिकारी कसौली ने अवलोकन किया। इस दौरान महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आजादी के बाद महिलाओं को मिले कई अधिकार

उपमंडलाधिकारी कसौली डा. संजीव कुमार धीमान ने महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद महिलाओं को वोट डालने का अधिकार प्राप्त हुआ है। यही नहीं महिलाओं को पुरुषों के समानता आने लगी है। उन्होंने कहा कि आज देश मे महिलाएं जहां स्वरोजगार कर रही है, वहीं बड़े-बड़े पदों पर भी महिलाएं विराजमान है। महिलाओं के लिए चुनावों में सीटें आरक्षित हो रही है और महिलाएं उन सीटों पर चुनाव लड़कर अपने क्षेत्र के विकास में भी भागीदार बन रही है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

विकास खंड धर्मपुर कार्यालय में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विकास खण्ड अधिकारी धर्मपुर रवि कुमार बैंस ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विभिन्न पंचायतों के महिला मंडल व अन्य संस्थाओं की महिलाएं उपस्थित रही। इस दौरान महिलाओं को बेहतरीन कार्य करने पर समानित किया गया, जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।धर्मपुर कालेज में छात्राओं को किया जागरूक

राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं को महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य रीता शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान कालेज की छात्राओं को शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वस्थ जीवन व आदि के बारे में स्थानीय महिलाओं ने जागरूक किया। इस मौके पर प्रो. अनिता ठाकुर, डा. अंजोरी शर्मा, डा. अनुपमा पाठक, प्रो. स्नेह मेहता, प्रो. कृष्ण प्रकाश, प्रो. राजेश भट्ट, प्रो. पीडी कौशल, डा. सतीश ठाकुर, प्रो. अंकुर सूद, प्रो. संजीव व अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

News Archives

Latest News