SOLAN कर्फ्यू में बिना वजह घूमने पर 6 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन पुलिस ने कर्फ्यू के दौरान बिना वजह घूमने पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें अधिकतर की उम्र 30 साल से कम है। सोलन जिला पुलिस के मीडिया प्रभारी एएसपी शिव कुमार शर्मा इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोलन सदर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर गश्त के दौरान यह मामले दर्ज किए है। सोलन सुबाथू रोड पर तार फैक्टरी व घट्टी में 2 अलग अलग मामले 5 युवकों के खिलाफ दर्ज हुए है। इनमें तार फैक्टरी के नजदीक कुलदीप, सुदेश व सतीश को पुलिस ने घूमते हुए पाया। पूछताछ करने पर यह इधर उधर जाने की कोई ठोस वजह नहीं बता सके। इसी प्रकार पुलिस ने एक अन्य मामला घट्टी में भी 2 युवकों के खिलाफ दर्ज किया है। यहां पर सोहन लाल व आशुतोष एक कार में घूम रहे थे। इनके पास कर्फ्यू के दौरान आने जाने का कोई पास नहीं था।
इसी प्रकार एक अन्य मामले में सपरून पुलिस ने शमलेच में एक युवक को मोटर साइकिल में जाते हुए पाया, लेकिन उसके पास कोई कर्फ्यू पास नहीं था। युवक रजत ठाकुर के खिलाफ भी बिना वजह लाक डाउन व कर्फ्यू में घूमने पर मामला दर्ज किया है।

News Archives

Latest News