SOLAN कण्डाघाट, अर्की, कसौली एवं नालागढ़ में लोक अदालत 10 जुलाई को

Others Solan

DNN सोलन
जिला एवं सत्र न्यायालय सोलन, कण्डाघाट, अर्की, कसौली एवं नालागढ़ न्यायालय परिसर में 10 जुलाई, 2021 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव गुरमीत कौर ने दी।
गुरमीत कौर ने कहा कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में आपराधिक कम्पांऊडेबल, अपराध, एनआई अधिनियम, धन वसूली इत्यादि के मामलों की सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत मंे सड़क दुर्घटना मुआवजा, श्रम विवाद, बिजली एवं पानी के बिल, तलाक के अतिरिक्त वैवाहिक विवाद, भूूमि अधिग्रहण के मामल, वेतन एवं भत्तों तथा सेवानिवृत्ति से सम्बन्धित मामलों की सुनवाई कर निपटारा भी किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव ने कहा कि लोक अदालत में ऐसे मामलों का निपटारा भी होगा जो न्यायालय में अभी तक दायर नहीं हुए हैं।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत में अपने मामलों का निपटारा करने के इच्छुक व्यक्ति 10 जुलाई, 2021 से पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के कार्यालय में सादे कागज़ पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई मामला अदालत में विचाराधीन है तो उसी अदालत में भी आवेदन किया जा सकता है।
गुरमीत कौर ने कहा कि समझौते का प्रयास करने के लिए प्री लोक अदालत बैठक (प्री लो अदालत सिटिंग) भी करवाई जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-220713 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News