Solan उपायुक्त ने दिलाई मनोनीत पार्षदों को शपथ

Others Solan

DNN सोलन
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने आज यहां नगर निगम सोलन के मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई।
कृतिका कुल्हारी ने नगर निगम सोलन के लिए मनोनीत पार्षद शकुंतला शर्मा, संजीव मोहन, प्रियंका अग्रवाल, दिनेश कुमार तथा स्निगधा चोपड़ा को शपथ दिलाई।
उपायुक्त ने इस अवसर पर सभी मनोनीत पार्षदों को बधाई देते हुए आशा जताई कि वे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदान करने में सहायक बनेंगे।
उन्होंने पार्षदों से आग्रह किया कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि लक्षित वर्ग इनसे समय पर लाभान्वित हो सकें।

News Archives

Latest News