DNN सोलन
सोलन पुलिस Solan Police नशीलें सामान की तस्करी करने वालों के खिलाफ सक्रिय होकर कार्य कर रही है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान मैदानी क्षेत्र से लोग नशीले पदार्थ लेकर प्र देश में दाखिल हो रहे है और पुलिस ऐसे लोगों पर लगातार शिकंजा कस रही है। मंगलवार रात को सोलन की सपरून व एसआईयू SIU टीम ने दोनों अलग अलग मामलों में पीकअप में सवार 4 युवकों को हैरोइन केसाथ्र गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सोलन पुलिस की टीमों ने 2 अलग अलग मामलों में हैरोइन के साथ 4 युवकों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने जानकारी दी कि सोलन की सपरून पुलिस नेभी रात्रि नाके के दौरान एक पिक अप को दोहरी दिवाल पर रोक कर चैक किया। इसमें बैठे दो युवकों ने पुलिस को अपनी पहचान अमोल निवासी जिला शिमला उम्र 31 वर्ष तथा केतन उम्र 27 वर्ष बैठे थे। शक होने पर पुलिस ने जब इनकी पिकअप को चैक किया तो गाड़ी की तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड में से 3.59 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।
वहीं एक अन्य मामले में पुलिस की एसआईयू टीम नेचंबाघाट में गश्त के दौरान एक सूचना के आधार पर एक पिक अप को रोका। इसमें दो युवक सवार थे। युवकों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी पहचान संजीव कुमार निवासी जिला शिमला उम्र 24 वर्ष तथा अमन निवासी जिला शिमला उम्र 27 वर्ष बताई। तलाशी लेने पर इनके पास से 12.70 ग्राम हीरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
















