DNN सोलन
लोकसभा चुनाव को देखते हुए सोलन पुलिस ने जिला भर में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी के चलते पुलिस अवैध तौर पर शराब की तस्करी करने वालों अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर लगातार शिकंजा कस रही है। सोलन पुलिस ने विभिन्न मामलों में 3 स्थानों पर अवैध तौर पर ले जाई जा रही शराब बरामद की। एएसपी शिव कुमार शर्मा के मुताबिक सदर पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ोग रेलवे स्टेशन के नजदीक एक ढाबे से 12 बोतल देसी शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने प्रमोद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी प्रकार एक अन्य मामले में सदर पुलिस ने प्रवीन नाम के एक व्यक्ति से 36 बोतले शराब की बरामद की हैं। इसके खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं कसौली पुलिस ने भी ग्राम पंचायत घड़सी में गुप्त सूचना के आधार पर एक किराए के कमरे पर छापा मारकर मनन के कब्जे से 50 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार इन सभी मामलों में आरोपी ले जाई जा रही शराब को लेकर कोई भी परमिट नहीं दिखा सके।इसलिए पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।















