Solan News सेंट ल्यूक्स स्कूल में विश्व शांति के लिए मैराथन का आयोजन

Others Solan

Dnewsnetwork
वर्तमान समय में जब विश्व के कई हिस्से युद्ध और तनाव की स्थिति से जूझ रहे हैं, ऐसे दौर में शांति का संदेश देने के उद्देश्य से सोलन के प्रतिष्ठित विद्यालय सेंट ल्यूक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा रन फॉर पीस (विश्व शांति के लिए दौड़) का आयोजन किया गया। इस मैराथन में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत के साथ हुआ। मैराथन को वरिष्ठ अधिशासी अभियंता राहुल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर पहले समूह की दौड़ को रवाना किया। इसके बाद दूसरे समूह को विद्युत विभाग के एसडीओ चंदन कुमार शर्मा, तीसरे समूह को कुमारी प्रिया थापा, चौथे समूह को पीटीए अध्यक्ष मनीष तोमर, पांचवें समूह को डॉ. अमित तलवार, छठे समूह को डॉ. संजय अग्रवाल, सातवें समूह को डॉ. राजकुमार गांधी तथा आठवें समूह को रामलाल बिष्ट और मनोज भाटिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्रों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ इस दौड़ में भाग लेकर विश्व शांति का संदेश दिया।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता पर्वतारोही बलजीत कौर ने की। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए विजेताओं को बधाई दी और ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
समूह 1 (कक्षा 7-8, बालक वर्ग) – प्रथम: अनुपम खेस, द्वितीय: स्वास्तिक सिंह, तृतीय: तेजस सिंह
समूह 2 (कक्षा 7-8, बालिका वर्ग) – प्रथम: साध्या शर्मा, द्वितीय: इनायत बेकटा, तृतीय: दिव्यांशी साहनी
समूह 3 (कक्षा 11-12, बालक वर्ग) – प्रथम: नामेश वशिष्ठ, द्वितीय: अरीब नसीम, तृतीय: सहज ठाकुर
समूह 4 (कक्षा 11-12, बालिका वर्ग) – प्रथम: देविका शर्मा, द्वितीय: रिद्धिमा सिंह कंवर, तृतीय: भूमिका सिंह
समूह 5 (कक्षा 9-10, बालक वर्ग) – प्रथम: पार्थ शर्मा, द्वितीय: ध्रुव पंडित, तृतीय: नयनांश शर्मा
समूह 6 (कक्षा 9-10, बालिका वर्ग) – प्रथम: सुदीक्षा सिंह, द्वितीय: समायरा मांटा, तृतीय: अनुष्का राणा
समूह 7 (कक्षा 6, बालक वर्ग) – प्रथम: मृदुल पंडित, द्वितीय: विदित संधू, तृतीय: धार्मिक प्रताप सिंह
समूह 8 (कक्षा 6, बालिका वर्ग) – प्रथम: शनाया कंवर, द्वितीय: रूहानिका चौहान, तृतीय: कायरा सिंह
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ स्वर्ण पदक और 3000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को रजत पदक और 2000 रुपये, जबकि तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को कांस्य पदक और 1500 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के प्रबंधक फादर पी. सहायराज और प्रधानाचार्य सिस्टर स्टेला को बधाई दी तथा विद्यालय की इस पहल की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विद्यालय इसी प्रकार के प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

News Archives

Latest News