Solan News 07 नवम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

Others Solan

DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार 33/11 के.वी. उप-केन्द्र बसाल के रखरखाव के दृष्टिगत 07 नवम्बर, 2024 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 07 नवम्बर, 2024 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कार्यालय कॉपलेक्स में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि इसी दिन दोपहर 02.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक पोस्ट ऑफिस, सुगंधा अपार्टमेंट, डोमिनोज, ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि किन्ही अपरिहार्य कारणों तथा खराब मौसम के कारण उपरोक्त तिथि तथा समय में परिवर्तन किया जा सकता है

Latest News